छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: बीजेपी विधायकों की मुलाकात से पहले पीएम मोदी से मिले सांसद सुनील सोनी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के विधायकों और सांसदों की प्रधानमंत्री मोदी की संभावित मुलाकात से पहले सासंद सोनी ने पीएम मोदी से मुलाकात की है. उनकी ये मुलाकात लोकसभा सत्र में खत्म होने के बाद संसद भवन में हुई. सांसद सुनील सोनी ने इस मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया है.
दरअसल, पीएम मोदी और सांसद सुनील सोनी के मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि, राज्य संगठन की गतिविधियों के साथ-साथ राज्य सरकार के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है.