छत्तीसगढ़

Donate For Desh: पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने पार्टी को दिया 1 लाख 38 हजार रुपये का डोनेशन.. आप भी देखे दान की रसीद

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने एआईसीसी की तरफ से क्राउड फंडिग के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘डोनेट फॉर देश’ में अपना योगदान दिया है। उन्होंने पार्टी को 1 लाख 38 हजार रूपये डोनेट किया है। उन्होंने पार्टी को दिए इस दान की रसीद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की है।

इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा है कि “इस लड़ाई में मैंने अपना योगदान दिया है। लड़ाई सामाजिक समानता और न्याय, साथी भारतीयों के बीच भाईचारे, हर समुदाय के आर्थिक विकास, अपनी सरकार में लोगों का विश्वास पुनः स्थापित करने और भारत के भविष्य के लिए।मैं प्रत्येक नेक इरादे वाले और देशभक्त के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के छोटे या बड़े सदस्यों से भी अपना योगदान देने का आग्रह करता हूं। हर योगदान बेहतर भारत की दिशा में एक कदम है। आइए, अपने पूरे प्यार, ताकत और जोश के साथ नफरत, उत्पीड़न और फासीवाद के खिलाफ इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी की मदद करने के लिए एकजुट हों।

https://twitter.com/IBC24News/status/1739863251104440655?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1739863251104440655%7Ctwgr%5Ea8354b87f91bfaf00cace2890c43e9ade78c9aaa%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fchhattisgarh%2Fraipur%2Fdonate-for-desh-former-deputy-cm-ts-singhdev-donated-rs-1-lakh-38-thousand-to-the-party-1898136.html

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button