छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में आज दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिसमें सरगुजा जिले से बैकुंठपुर के ईट भट्ठे में काम करने आए श्रमिक के 5 साल की मासूम सुकांति माझी पिता अजय माझी पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। और इस हमले में उसकी मौत हो गई।
बैकुंठपुर। बैकुंठपुर स्थित ईट भट्ठे में काम करने आएं श्रमिक के 5 साल मासूम बच्ची पर कुत्ते के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
बैकुंठपुर में आज एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिसमें सरगुजा जिले से बैकुंठपुर के ईट भट्ठे में काम करने आए श्रमिक के 5 साल की मासूम सुकांति माझी पिता अजय माझी पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। और इस हमले में उसकी मौत हो गई। हमला इतना दर्दनाक था मासूम की तस्वीर देख रोंगटे खड़े हो जाए। जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाते ही चिकत्सक ने तत्काल मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्डम के बाद परिजनों को शव सौप दिया गया है।
सबसे बडा सवाल यह है की कुत्ते के झुंड के हमले के समय परिजन कहां थे, मासूम बच्ची के चीख पुकार उन्हे सुनाई नहीं दी।
