छत्तीसगढ़

Raigarh News: टक्कर के बाद घर में घुसा खड़ा ट्रेलर…बाल-बाल बचे लोग…तमनार क्षेत्र का मामला

रायगढ़। तमनार क्षेत्र के ग्राम पंचायत हमीरपुर में बीती रात मुख्य मार्ग पर सडक किनारे खड़ी ट्रेलर को दूसरे ट्रेलर के द्वारा ठोकर मारे जाने के कारण खड़ी ट्रेलर रिहायशी मकान में घुस गई। इस घटना में घर में मौजूद लोग बाल-बाल बचे हैं। वहीं ठोकर मारने वाले ट्रेलर का चालक भी इस घटना में घायल हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार तमनार के ग्राम पंचायत हमीरपुर मे बीती रात हीरा बारिक के घर के सामने वाहन न ओ डी 23बी 8272 को हीरा बारिक के ड्राईवर सुभाष परजा ने रात्री 11 बजे खड़ा कर भोजन करने गया था। 12 रात को अचानक तेज आवाज ट्रेलर का सुनाई दिया। सुरेश माझी ने जोर से पुकारा की ट्रेलर घर में घुस रहा है हीरा बाहर निकलो तभी घर के लोग बाहर निकलकर देखा तो एक ट्रेलर वाहन न ओ डी 16 के 9454 ने घर के सामने रोड में खड़े वाहन को ठोकर मारकर घर के बरामदा को चीरते खड़ा था ड्राइवर बेहोश था मुंह से खून निकल रहा था जो अपने सीट पर दब गया था उसे आसपास के लोगो की सहयोग से निकाला गया। फिर 112 को डायल कर तमनार पीएससी ईलाज हेतु भेजा गया। वाहन मालिक को फोन में सुचना दी गई। यह बहुत बड़ा दुर्घटना होते होते टल गया घर में सबलोग सो रहे थे। रात का समय होने से मुख्य मार्ग होने के कारण हर समय भारी वाहनों का एवम आम नागरिको का आना जाना रहता है। हमारे क्षेत्र में आए दिन इस प्रकार के घटना को अंजाम दे रहे हैं। रात को नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चलाते है। हम रोड़ किनारे घर वालों को हमेशा भय के साए मे जीना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button