सुकमा : 16 लाख के हार्डकोर इनामी महिला समेत दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई बड़ी वारदातों को दे चुके है अंजाम…
सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र (naxalite affected area) सुकमा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. यहां महिला समेत दो इनामी हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर (Naxalites surrender) किया है. जानकारी के अनुसार, महिला एंव पुरूष हार्डकोर मिलिट्री कंपनी सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है. महिला नक्सली 15 सालों से और पुरुष नक्सली 06 वर्षों से संगठन में सक्रिय थे.
जानकारी के अनुसार, सुकमा जिले में नक्सली हार्डकोर मिलिट्री कंपनी के सदस्य महिला हिडमे मरकाम और पुरूष पोडियम सुक्का ने आत्मसमर्पण किया. दोनों नक्सलियों पर 8-8 लाख रूपए की छत्तीसगढ़ शासन ने घोषणा की थी. महिला नक्सली कंपनी नं 05 उत्तर बस्तर एंव पुरूष नक्सली कंपनी नं. 06 पूर्व बस्तर में सक्रिय था. जिसमें से महिला नक्सली 15 सैलून से तथा पुरुष नक्सली 06 वर्षों से संगठन में सक्रिय था. इसके साथ ही दोनों बड़ी नक्सली घटनाओं में भी शामिल रहे हैं.


