छत्तीसगढ़
प्रियंका गांधी पहली बार बस्तर दौरे पर, 13 को कांग्रेस के सम्मेलन में होंगी शामिल, आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी…बस्तर की महिलाओं से भी मुलाकात का भी कार्यक्रम
जगदलपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को पहली बार बस्तर दौरे पर आ रही है. प्रियंका गांधी का कार्यक्रम जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित होना है. जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है.
बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ सरकार के भरोसा सम्मेलन में शामिल होंगी. इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी. इसके साथ बस्तर की महिलाओं से भी मुलाकात का भी कार्यक्रम है.

