छत्तीसगढ़

बिलासपुर: रास डांडिया में अभिनेत्री कायनात अरोड़ा के साथ झूमा शहर, बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा, युवती और महिलाएं, आज आएंगी भाभी जी घर पर है फेम शुभांगी अत्रे

बिलासपुर। भाटिया फ्यूल्स की ओर से फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में आयोजित रास डांडिया में बालीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री कायनात अरोड़ा के साथ पूरा शहर रास डांडिया में झूमा. गरबा के गीतों ने रास डांडिया में एक लय में शहर के युवा थिरकते नजर आए. कायनात अरोरा की एक झलक पाने के लिए लोग टूट पड़े. इस दौरान कायनात ने भाटिया फ्यूल्स के रास डांडिया की तारीफ करते हुए कहा कि माता रानी की कृपा हम सब पर हैं. आज पूरा शहर रास डांडिया करने के लिए यहां जुटा हुआ है. आज के रास डांडिया के आयोजन में पहुंची कायनात अरोरा का कार्यक्रम के आयोजन प्रिंस भाटिया और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

रास डांडिया के पहले दिन महिलाओं और बच्चों समेत युवक, युवतियों की काफी भीड़ थी. कायनात अरोरा के साथ जहां रास डांडिया में महिलाओं ने गरबा गीतों में समा बांधा, वहीं देश के जाने माने सिंगर ईशान खान, शिल्पी पाॅल और शुभान के गीतों में लोग झूमे. ईशान के हिट गरबा गीत बल्ला-बल्ला के गीतों से गरबा में सभी झूमते नजर आए. अतिथियों ने विधि विधान से माता रानी की पूजा अर्चना की.

बुधवार के रास गरबा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, छग उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा, मस्तूरी के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व बीडीए अध्यक्ष अनिल टाह, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. प्रमोद महाजन, डॉ. राजकुमार खेत्रपाल, अशोक टुटेजा, कराटे एसोसिएशन आफ छग के ज्वाइंट सेक्रेटरी अविनाश सेठी और एसईसीआर बिलासपुर के हिमांशु जैन, आलोक सिंह ठाकुर, अमर चौधरी, चित्रकांत श्रीवास ने शिरकत की।

रास गरबा में पहुंचे अतिथियों का स्वागत अमोलक सिंह भाटिया, गुरमीत सिंह भाटिया, प्रिंस भाटिया ने किया. धरमलाल कौशिक, दिलीप लहरिया, अनिल टाह ने नवरात्रि पर्व की शहरवासियों को बधाई दी. इस दौरान प्रिंस भाटिया ने कहा है कि पिछले 6 सालों से शहर का सबसे बड़ा रास गरबा भाटिया फ्यूल्स की ओर से किया जा रहा है. अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि ये सभी हमारे परिवार के सदस्य हैं. नवरात्रि पर्व पर इस आयोजन में हमारे बीच फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री कायनात अरोड़ा पहुंची हैं. यह हमारे शहर के लिए गौरव की बात है. हमारा शहर नवरात्रि पर्व पर रास डांडिया के लिए इंतजार करता है और आज महिलाएं, बच्चे और युवक, युवतियों की भीड़ रास डांडिया में शामिल होने पहुंची है. यह आयोजन सभी के सहयोग से होता रहेगा. प्रिंस भाटिया ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया. फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में आकर्षक परिधान में युवक, युवतियों, महिलाओं और बच्चों में रास गरबा करने होड़ लगी रही. काफी संख्या में शहरवासी यहां पहुंचे. रास गरबा में मनुराज और अमीशा ने शानदार संचालन किया.

रास डांडिया में शामिल होने आज आएंगी शुभांगी

इस रास डांडिया के दूसरे दिन टीवी कलाकार और भाभीजी घर पर हैं फेम शुभांगी अत्रे शामिल होंगी. आज रात रास डांडिया में उनके साथ पूरा शहर झूमेंगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button