Raigarh News: लोइंग में चल रही ओड़िया बारस स्कन्ध पारायण की अमृत बयार, 5 माह से रोज शाम होता है महापुराण का गायन
रायगढ़। पूर्वांचल के ग्राम लोइंग जगन्नाथ मंदिर परिसर में कार्तिक शुक्ल दशमी 3 नवम्बर 2022 दिन गुरुवार से भक्तिमय वातावरण में ग्रामीण महिलाओं द्वारा ओड़िया भाषा मे श्रीमद्भागवत 12 स्कंध महापुराण का गायन नित्य संध्या 7 बजे से 8ः30 बजे तक चल रही है। यहां श्रीमती माधुरी विश्वाल द्वारा नित्य गायन की जा रही है।
भागवत कथा में वर्णित विभिन प्रसंगों पर भगवान की लीलाओं का पालन किया जा रहा है। विगत माह 3 मार्च को श्री कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग पर कान्हा जी को 56 भोग महाप्रसाद अर्पित कर जन्मोत्सव मनाया गया। गत 4 अप्रैल मंगलवार को रुक्मणि विवाह प्रसंग पर भी यह कार्यक्रम बेहद भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। पूजन हवन के बाद भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी सम्पन्न हुआ। इन कार्यक्रमों को सफल संपादन के लिए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता गुप्ता की भूमिका महत्वपूर्ण रही उन्होंने महिलाओं के उत्साह बढ़ाने स्वयम भागवत गायन भी किया ।यह गायन नित्य संध्या 7 बजे से 8ः30 तक जगन्नाथ मंदिर परिसर में चल रही है।



