छत्तीसगढ़

धमतरी: आग की लपटों से घिरा शख्स, जिंदा जलकर मौत:ग्रामीण ने बोरा डालकर बुझाई आग, फिर भी नहीं बची जान, पत्नी भी झुलसी

धमतरी जिले के ग्राम इर्रा में आग से घिरे व्यक्ति को गली में इधर-उधर भागते देख लोगों के होश उड़ गए। वो आग लगने के कारण छटपटा रहा था और उसे बुझाने की गुहार लगा रहा था। उसे देख एक व्यक्ति ने आग बुझाने की कोशिश की। बाद में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, इर्रा गांव में दशरथ साहू अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता है। बुधवार को बेटा घर से बाहर गया हुआ था। घर पर केवल दशरथ और उसकी पत्नी थे। बुधवार दोपहर बाद घर में अचानक आग लग गई। दशरथ भी आग की चपेट में आ गया। वो आग की लपटों से घिरा हुआ ही घर से बाहर गली में निकल आया। वहां उसे जलता हुआ देख एक व्यक्ति ने उस पर बोरा डालकर आग बुझाने की कोशिश की।

आग बुझाने के बाद तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलस चुके ग्रामीण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि व्यक्ति 70 फीसदी जल चुका है। उसके रिश्तेदारों को भी सूचना दी गई। आग से उसकी पत्नी भी हल्का झुलस गई थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं गुरुवार सुबह इलाज के दौरान दशरथ साहू की मौत हो गई।

आग लगने की वजह साफ नहीं

रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें भी नहीं पता कि आग किस तरह से लगी। वहीं पत्नी भी फिलहाल कुछ नहीं बता रही है। भखारा थाना पुलिस को सूचना दी गई है। अब जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आग किस तरह से लगी, जिसमें जलकर ग्रामीण की मौत हो गई।

राजनांदगांव शहर के लखोली में 3 महीने पहले एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक महिला गंभीर रूप से जल गई। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। राजनांदगांव के SP प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि लखोली में नगर निगम द्वारा अटल आवास का निर्माण किया गया है। इस आवास में कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है और बिना आवंटन के ही रहने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button