छत्तीसगढ़
Dantewada Naxal attack: CM भूपेश बोले- जवानों ने नक्सलियों के मांद में घुसकर किया ऑपरेशन, हम कार्रवाई और करेंगे तेज, CRPF को बढ़ाना चाहिए मूमेंट, नरोत्तम मिश्रा पर भी बरसे
रायपुर। दंतेवाड़ा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान (Dantewada Naxal attack) दिया है. उन्होंने कहा कि हमारे जवान दो नक्सलियों को पकड़कर ला रहे थे. इसमें से एक नक्सली घायल था. दो साल बाद IED ब्लास्ट हुआ है. इस इलाके में नागरिक सुविधाएं बढ़ी हैं. जवानों ने दंतेवाड़ा से 65 किलोमीटर जाकर ऑपरेशन किया.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे जवान इससे हताश निराश नहीं है, उनका मनोबल ही बढ़ा है. हम कार्रवाई और तेज करेंगे. ऑपरेशन तेज ही होंगे. हम नक्सलियों के मांद में घुस रहे हैं. जवानों ने नक्सलियों के मांद में घुसकर घेरकर यह ऑपरेशन किया है.
