छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ दुर्ग इंस्पेक्टर गिरफ्तार: महिला से दुष्कर्म के आरोप में निरीक्षक भेजे गए जेल, पीड़िता की शिकायत के बाद IG ने दिए थे जांच के आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में महिला से रेप के मामले में इंस्पेक्टर राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। निरीक्षक पर आरोप है कि जब वो अमलेश्वर थाना प्रभारी के पद पर थे। इस दौरान उन्होंने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। महिला ने इसकी लिखित शिकायत आईजी दुर्ग से भी की थी।

इस मामले में आईजी ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में शिकायत सहीं पाए जाने के बाद आज उनकी गिरफ्तारी की गई और उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

बता दें, मार्च में निरीक्षक राजेन्द्र यादव को अमलेश्वर थाने से हटा कर उन्हें जिविशा थाने पदस्थ किया गया था। ऐसा कहा जा रहा था कि है राजेंद्र अमलेश्वर में बढ़ रही क्राइम की वारदातों पर लगाम नहीं लगा पा रहे थे, इसके चलते उन्हें अमलेश्वर थाने से हटा दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button