छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा CRIME : गमछे से गला दबाकर की हत्या, फिर तेल डालकर जलाया, ऐसे हुआ Murder का खुलासा
दंतेवाड़ा. जिले में हुए युवक की हत्या (murder of youth) की गुत्थी पुलिस न सुलझा ली है. हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि बीते अप्रैल माह पुलिस को युवक की अधजली लाश (half-dead body of a young man) मिली थी. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची. यह मामला गीदम थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, गीदम थाना क्षेत्र अंतर्गत मेला में गए युवक की हत्या हुई थी. 17 अप्रेल को महेंद्र गुप्ता ने लक्ष्मण कवासी को सूने मकान में ले जाकर मार दिया. इसके बाद उसे जला दिया और अर्धजली लाश को बोरे में भर दिया था.

