छत्तीसगढ़
दुर्ग BREAKING: CBI के हिरासत में CA सुरेश कोठारी और सिद्धार्थ कोठारी, पिता-पुत्र को कोलकाता ले गए अधिकारी
54 करोड़ के शेयरों की धोखाधड़ी मामले में CBI ने छापेमारी की थी, कोलकाता के प्रकाश जायसवाल ने रजत बिल्डिकान के 40 हजार शेयरों को धोखे से अपने नाम करने का आरोप लगाया है,कोलकाता पुलिस ने 2021 में 420 का मामला दर्ज किया था.
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में CBI ने CA सुरेश कोठारी को और पुत्र सिद्धार्थ कोठारी को हिरासत में ले लिया है. अधिकारी अपने साथ कोलकाता ले गए हैं. दुर्ग पद्मनाभपुर के सुरेश कोठारी के ठिकानों पर सीबीआई ने रेड की कार्रवाई की थी.
सीबीआई की टीम में 10 अधिकारी दुर्ग पहुंचे थे. 54 करोड़ के शेयरों की धोखाधड़ी मामले में CBI ने छापेमारी की थी. धोखाधड़ी मामले में कोठारी बंधु फरार थे.
कोलकाता के प्रकाश जायसवाल ने रजत बिल्डिकान के 40 हजार शेयरों को धोखे से अपने नाम करने का आरोप लगाया है. कोलकाता पुलिस ने 2021 में 420 का मामला दर्ज किया था.

