छत्तीसगढ़

मातम में बदली खुशियां : वाटरफॉल में रायपुर के युवक की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, दोस्तों के साथ आया था घूमने

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलांजकुड़ुम जलप्रपात में दर्दनाक हादसा हो गया. वाटरफॉल से एक युवक पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक अपने दोस्तों के साथ यहां घुमने के लिए आया था.

गौरतलब है कि मलांजकुड़ुम जलप्रपात में हर साल हादसे होते आ रहे हैं, लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं. 2022 में भी यहां दो युवकों की मौत हो चुकी थी. लगातार हो रहे हादसों ने पर्यटन स्थलों की बदइंतजामी और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.

Related Articles

Back to top button