छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राजधानी में फिर हादसा,बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मां- बेटा सहित तीन की गई जान…
रायपुर। राजधानी में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई। एक महिला इस हादसे में घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र की है। मृतकों में सभी एक ही परिवार के है।
जानकारी के मुताबिक, पंडरी निवासी बासु तांडी अपनी मां फूलमती, बहन दोना कुमारी और उसके 8 वर्षीय बच्चे निहाल कुमार को बाइक में बैठाकर बिलासपुर रोड से अपने घर गांधी नगर पंडरी आ रहा था। इस दौरान धरसींवा के धनेली सांकरा के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। घटना में 8 वर्षीय बच्चे सहित तीन की मौत हो गई।
