छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राजधानी में फिर हादसा,बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, मां- बेटा सहित तीन की गई जान…

रायपुर। राजधानी में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई। एक महिला इस हादसे में घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र की है। मृतकों में सभी एक ही परिवार के है।

जानकारी के मुताबिक, पंडरी निवासी बासु तांडी अपनी मां फूलमती, बहन दोना कुमारी और उसके 8 वर्षीय बच्चे निहाल कुमार को बाइक में बैठाकर बिलासपुर रोड से अपने घर गांधी नगर पंडरी आ रहा था। इस दौरान धरसींवा के धनेली सांकरा के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। घटना में 8 वर्षीय बच्चे सहित तीन की मौत हो गई।

बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। मृतकों में बासु तांडी, बहन दोना कुमारी और उसके बच्चे की मौत हो गई। फूलमती को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़ में एक्सीडेंट में तीन की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार, पेड़ से टकराई कार, 3 महिलाओं की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ जगदलपुर के कोडेनार थाना क्षेत्र में शादी में जा रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में वाहन सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ में एक्सीडेंट में 4 की मौत: बारातियों से भरी बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, ममेरी बहनों सहित 4 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हुए सड़क हादसे में दो ममेरी बहनों सहित चार लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अम्बिकापुर मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। घटना सूरजपुर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button