‘आरआरआर’के दिग्गज एक्टर रे स्टीवेन्सन का हुआ निधन, 58 की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
Ray Stevenson Death: जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टार की धमाकेदार फिल्म RRR में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता रे स्टीवेन्सन (Ray Stevenson) का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौत के कारणों का अभी साफतौर पर पता नहीं चल पाया है। स्टीवेन्सन के प्रतिनिधि के प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने रविवार को आखिरी सांस ली। स्टीवेन्सन ने कई बेहतरीन फिल्मों (Films) में अपनी भूमिका निभाई है।
स्टीवेन्सन का जन्म 1964 में उत्तरी आयरलैंड (Ireland) के लिस्बर्न में हुआ था। वह महज आठ साल की उम्र में ही लंदन चले आए थे। उन्होंने ब्रिस्टल ओल्ड विक थिएटर स्कूल (Bristol Old Vic Theatre School) में दाखिला ले लिया था। साथ ही, ब्रिटिश टेलीविजन में काम करने के कुछ सालों बाद उन्होंने पॉल ग्रीनग्रास की 1998 की फिल्म “द थ्योरी ऑफ फ्लाइट” में अपनी फिल्म की शुरुआत की। इसमें स्टीवेन्सन ने जिगोलो का किरदार निभाया था। साल 2004 में, वह एंटोनी फूक्वा के “किंग आर्थर” में गोल मेज के शूरवीर के रूप में दिखाई दिए और कई वर्षों बाद पूर्व-डिज्नी मार्वल अनुकूलन “पुनिशर वॉर ज़ोन” में मुख्य भूमिका निभाई।

