देश

BIG BREAKING: आसमान में फेल हुआ विमान का इंजन, फ्लाइट में मौजूद थे केंद्रीय मंत्री और 2 विधायक

BIG BREAKING: लगातार विमानों में खराबी की घटनाएं सामने आती रही हैं. ऐसे में एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां इंडिगो की फ्लाइट का इंजन आसमान में फेल हो गया. जैसे ही पायलट ने इंजन खराब होने की बात कही विमान के अंदर बैठे लोगों के बीच हड़कंप मच गया. हालांकि, वक्त रहते इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग करा दी गई.

जानकारी के अनुसार, इस फ्लाइट में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और बीजेपी के दो विधायक प्रशांत फूकन व तेराश गोवाला सहित 150 से अधिक यात्री सवार थे. हालांकि, पायलट की सूझबूझ से फ्लाइट को सफलतापूर्वक लैंड करा दिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन विमान की जांच में जुट गया.

केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, मेरे साथ फ्लाइट में बीजेपी के 2 विधायक भी मौजूद थे. गुवाहाटी के एयरपोर्ट पर डायवर्ट किए जाने से पहले फ्लाइट 15 से 20 मिनट तक हवा में रही. हम सब सुरक्षित हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button