छत्तीसगढ़
रामायण महोत्सव ने रचा नया कीर्तिमान, सोशल मीडिया के माध्यम से 1 करोड़ लोगों तक पहुंचा, 2 देश और 13 राज्यों के कलाकारों ने दी 765 मिनट की प्रस्तुतियां, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की सोशल मीडिया में भी खासी धूम रही. विभिन्न सोशल मीडिया चैनलों में महोत्सव के 3 दिनों के कार्यक्रमों ने 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज जनरेट किए हैं. जिसका मतलब है लगभग 1 करोड़ों लोगों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर के जरिए रामायण महोत्सव के कार्यक्रमों से जुड़े.
रामायण महोत्सव के कार्यक्रमों का लगातार सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पेजेस पर किया जा रहा था. फेसबुक और इंस्टाग्राम पर राज्य और जिलों के प्रोफाइल्स से कार्यक्रमों से जुड़े अपडेट प्रसारित हो रहे थे. यूट्यूब चैनल्स और ट्वीट के माध्यम से भी लोग रामायण महोत्सव से जुड़े.

