छत्तीसगढ़
बीजापुर BREAKING: ओम माथुर के दौरे के बीच भाजपा को झटका, कई BJP कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन…
बीजापुर। ओम माथुर के दौरे के फौरन बाद बीजापुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. भैरमगढ़ ब्लॉक अंतर्गत नेल्सनार से सक्रिय दस भाजपाईयों ने कांग्रेस का दामन थामा है. बगावत के बीच भाजपा में जारी भीतर कलह बाहर आई है.
विधायक विक्रम मंडावी ने गर्मजोशी से स्वागत किया. पार्टी की सदस्यता दिलाई. कांग्रेस को मजबूत और विधानसभा में रिकॉर्ड जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया.

