छत्तीसगढ़
रायपुर : कांग्रेस ने फूंका सांसद बृजभूषण का पुतला, FIR दर्ज होने के बाद भी अब तक गिरफ्तारी नहीं, बीजेपी पर बचाव करने का आरोप
रायपुर. 6 मई को बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ. वो भी तब जब खिलाड़ीयों ने बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा खोला. बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न, गलत तरीके से छूने सहित कई गंभीर आरोप लगे, गंभीर धराओं के तहत FIR भी दर्ज हुई. लेकिन इसके बाद भी आरोपी सांसद बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है, जिसका विरोध पूरे देश में हो रहा है. इसे लेकर मंगलवार को शहर में बृजभूषण सिंह का पुतला दहन किया गया.
21 अप्रैल को सात पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. इन शिकायतों के आधार पर 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के दो मामले दर्ज किए. लेकिन आज तक राजनीतिक दबाव के चलते आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सका.



