छत्तीसगढ़

धमतरी: डूबने से दो सहेलियों की मौत, नहा कर जल चढ़ाने आई थी तालाब…गांव में पसरा मातम

धमतरी। नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घटना कुरूद थाना क्षेत्र की है। दोनों बच्चियां आपस में सहेली थी और हर दिन तालाब में नहाने के लिए साथ जाती थी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

जानाकरी के मुताबिक, कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी की आस्था निर्मलकर 10 वर्ष और शिवानी साहू 13 वर्ष गांव के हाई स्कूल के पास भाटापारा तालाब में नहाने आई थी। नहाने के दौरान दोनों बच्चिां गहरे पानी में समा गई। देखते ही देखते दोनों सहेलियां डूब गई।

इधर काफी देर तक बच्चियां जब घर नहीं लौटी तो परिजनों उनकी तलाश की। तलाशी के दौरान दोनों की लाश पानी में तैरते मिली। बताया जा रहा है कि रोज नहाने के बाद दोनों बच्चियां तालाब के पास स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाकर घर जाती थी। वहीँ, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सभी की आंखे नम है।

दूसरी घटना जांजगीर जिले के चाम्पा थाना अंतर्गत घटित हुई। यहां संजय नगर चाम्पा का रहने वाला परिवार कल शुक्रवार को ग्राम कुदरी में हसदेव नदी में बने बैराज में नहाने गया हुआ था। परिवार के मुखिया अनिल देवांगन का कोसे के कपड़े बनाने का काम है। उनका बड़ा बेटा ऋतुराज सातवीं कक्षा में पढ़ता है जबकि छोटी बेटी 6 साल की है। उनका 12 वर्षीय बेटा ऋतुराज एक ट्यूब में बैठ कर नहा रहा था। तभी उसकी टयूब पलट गई और ऋतुराज डूबने लगा। पिता ने उसे बचाने की कोशिश की पर नही बचा पाए और पानी मे डूबकर बेटे की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button