छत्तीसगढ़

Chhattisgarh HeatWave News: प्रचंड गर्मी ने तोड़ा पिछले 10 सालो का रिकार्ड.. प्रदेश में 46.8 डिग्री रहा औसत तापमान, अभी और तपेगा नौतपा..

रायपुर: देश भर के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी प्रचंड गर्मीं महसूस की जा रही हैं। नौतपे के साथ ही हर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा हैं। बात अगर कल की करे तो छत्तीसगढ़ प्रदेश में पिछले दस सालों का गर्मी का रिकॉर्ड टूट चुका हैं। दरअसल प्रदेश भर में कल औसत तामपान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। प्रदेश तापमान अमूमन अधिकतम 45 डिग्री आसपास ही रहा हैं।

Heatwave in Chhattiagarh 31 May 2024

मौसम विभाग की मानें तो 31 मई, 2024 तक ग्रीष्म लहर तथा उष्ण की स्थिति बने रहने की संभावना है। वही आज बस्तर संभाग के जिलों के एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ वज्रपात होने व आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक़ आगामी 02 दिनों तक छत्तीसगढ़ मेंअधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है, उसके बाद 1-3°C की गिरावट होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button