बिलासपुर। मां से अवैध संबंध के चलते बेटे ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। मृतक का नाम गोवर्धन पाली 24 वर्ष निवासी जारहागांव थाना, ग्राम ठाकुरीकापा निवासी था।जानकारी के मुताबिक, 21 जून को कोनी थाना के ग्राम कछार, यादव मोहल्ले में घर घुसकर लाठी डंडों से पीटकर गोवर्धन पाली की हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो घर के अंदर युवक का शव पड़ा हुआ था। पूछताछ करने पर ग्राम कछार के छह युवकों द्वारा हत्या करने की बात सामने आई।
Related Articles
Check Also
Close



