छत्तीसगढ़
Raipur: विधायक देवेंद्र यादव होंगे छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव, गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर
रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के नए महासचिव भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव होंगे। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सीएम भूपेश बघेल ने निवर्तमान महासचिव गुरु चरण सिंह होरा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। नए महासचिव के रूप में विधायक देवेंद्र यादव की नियुक्ति के संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पीटी उषा को भी जानकारी भेजी है।


