छत्तीसगढ़

CG में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ ने बिखेरी मुस्कानः गुमशुदा बच्चों को ढूंढने CM बघेल ने चलाया अभियान, केवल इतने दिनों में कई राज्यों से पुलिस ने खोज निकाले 559 बच्चे…

रायपुर. छत्तीसगढ़ के लापता बच्चों के लिए भूपेश सरकार ने ऑपरेशन मुस्कान चलाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का काम किया है. इस अभियान के तहत पुलिस ने 559 बच्चों को अलग-अलग राज्यों से ढूंढ निकाला है. जिसमें सबसे अधिक लड़कियों की संख्या है.

बता दें कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य के गुमशुदा बच्चों को खोज निकालने के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है. जिसका आदेश गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को दिया था. आदेश के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुमशुदा बच्चों की खोजबीन के लिए प्रदेशव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ 1 जून से 30 जून 2023 तक चलाया. जिसमें राज्य पुलिस को बेहतर सफलता मिली है.

कई राज्यों में चला अभियान
‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान को बेहतर तरीके से चलाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देश दिए थे. जिसे पुलिस अधीक्षकों और जिलों में नामांकित नोडल अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए इस अभियान को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया. यह अभियान प्रदेश में और भारत के कई राज्यों में चलाया गया.

इन राज्यों से बच्चों को किया गया बरामद
छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश के सभी जिलों में पहले गुमशुदा बच्चों की एक लिस्ट तैयार की गई, जिसके बाद उन बच्चों की तलाश के लिए छत्तीसगढ़ सहित उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली एवं कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों में ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया गया. इस दौरान जिलों में गठित पुलिस ने हर संभावित स्थानों पर जाकर गुमशुदा बच्चों को बरामद किया. ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस ने अभियान चलाकर 559 बच्चों को खोज निकाला है.

लापता बच्चों में सबसे ज्यादा लड़कियां
‘ऑपरेशन मुस्कान’ के दौरान 72 बालक और 487 बालिकाओं को बरामद किया है. जिसमें सर्वाधिक जिला जांजगीर-चांपा के 76, रायपुर 56, बिलासपुर 52 और सक्ती के 52 गुमशुदा बच्चों को और बाकि अन्य जिलों द्वारा बरामद किया गया है. ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के माध्यम से बरामद किये गये बालक/बालिकाओं को पुलिस द्वारा विधिवत उनके परिजनों के सुपूर्द कर गुमशुदा बच्चों एवं पालकों के चेहरों पर मुस्कान लौटाने में सफलता प्राप्त की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button