छत्तीसगढ़

जांजगीर में आज भरोसे का सम्मेलन : रायपुर एयरपोर्ट पर खड़गे का कांग्रेसी नेताओं ने किया स्वागत, CM बघेल ने कहा – सरकार ने सभी वर्ग के लिए काम किया, भाजपा से उठ चुका है लोगों का भरोसा

रायपुर. जांजगीर में आज भरोसे का सम्मेलन रखा गया है, जिसमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे. रायपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री अमरजीत भगत, ताम्रध्वज साहू समेत कई नेताओं ने स्वागत किया. मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, आज जांजगीर में भरोसे का सम्मेलन होगा. इस सम्मेलन को संबोधित करने के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश के सभी बड़े नेता वहां उपस्थित रहेंगे.

सीएम बघेल ने कहा, जो सरकार ने इन 5 वर्षों में काम किया है उस पर लोगों का भरोसा है. चाहे वह किसान मजदूर महिला युवा एसटी-एससी सरकारी कर्मचारी अधिकारी सबके लिए सरकार ने काम किया है. इसके पहले प्रियंका गांधी जगदलपुर आई थी और उसके पहले सरगांव में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था. हमारी जो संस्कृति है उसे लेकर भी हमने काम किया है. ऐसा कोई वर्ग नहीं है, जिसके लिए हम लोग काम नहीं किए हैं. करीब 450 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी वहां किया जाएगा.

भरोसे के सम्मेलन को लेकर BJP कह रहे हैं कि लोगों का कांग्रेस से भरोसा उठ गया है. इस सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भरोसा 2018 में भाजपा से उठ गया था और अब भी पिछले लगातार जो चुनाव उपचुनाव हुए या नगरी निकाय चुनाव हुआ है, पंचायती चुनाव हुए तब कांग्रेस पर ही लोगों ने भरोसा जताया है और आगे भी कांग्रेस पर ही भरोसा रहेगा. जनता का ऐसा विश्वास है.

मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज होने के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, जब ठेकेदार खुद लिखकर दे रहे हैं 50% कमीशन लिया जाता है, इससे बड़ा प्रमाण क्या है, FIR कर देने से सच्चाई थोड़ी छुप जाएगी.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का कार्यकाल 1 साल पूरा हो गया है किस तरह से देखते हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, अच्छी बात है 1 साल पूरा हुआ अरुण साव का, लेकिन अभी तक ना वो रमन सिंह का विश्वास जीत पाए ना बृजमोहन व अन्य नेताओं का विश्वास जीत पाए. ना अपनी कोई पहचान बना पाए. अपनी संसदीय क्षेत्र में कम से कम एयरपोर्ट का विस्तार तो कर ले वह भी नहीं कर पाए. जो ट्रेन बंद है वह चालू कर लेते. जो वंदे भारत शुरू हुई थी उसका आकार भी छोटा हो गया तो अरुण साव अपने संसदीय क्षेत्र में काम नहीं कर पाए जो सीधा केंद्र सरकार से जुड़ा हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button