‘संकल्प’ बजट में औद्योगिक धमाका! 23 नए इंडस्ट्रियल पार्क, 1.72 लाख करोड़ का मास्टर प्लान
निवेश, रोजगार और बस्तर-सरगुजा के विकास पर बड़ा दांव… मेडिकल कॉलेज से बैराज तक करोड़ों की बरसात

रायपुर:
छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री OP Choudhary ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए ‘संकल्प’ थीम के तहत विकास का बड़ा रोडमैप रखा। इस बार बजट का फोकस औद्योगिक विस्तार, क्षेत्रीय संतुलित विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर साफ नजर आया।
राज्य का कुल अनुमानित बजट 1,72,000 करोड़ रुपये रखा गया है।
🏭 23 नए औद्योगिक पार्क – रोजगार को रफ्तार
सरकार ने राज्य में 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित करने का ऐलान किया है।
-
इसके लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान
-
लक्ष्य: निवेश आकर्षित करना और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन
यह कदम छत्तीसगढ़ को औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
🏗️ बस्तर-सर्गुजा पर विशेष फोकस
-
बस्तर के अंदरूनी इलाकों में मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के लिए 10 करोड़ रुपये
-
अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये
-
बस्तर में इंद्रावती नदी पर मटनार एवं देउरगांव बैराज के लिए 2,024 करोड़ रुपये
-
बस्तर नेट परियोजना हेतु 5 करोड़ रुपये
-
बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक्स के लिए 10 करोड़ रुपये
-
पशुपालन गतिविधियों के लिए 15 करोड़ रुपये
-
अतिरिक्त पोषण सहायता के लिए 15 करोड़ रुपये
-
बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण को 75-75 करोड़ रुपये
सरकार का उद्देश्य इन क्षेत्रों को शिक्षा, खेल, कृषि और आधारभूत संरचना के जरिए मुख्यधारा से जोड़ना है।
🏥 हेल्थ सेक्टर में बड़ा विस्तार
-
रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH अस्पताल
-
चिरमिरी में जिला अस्पताल निर्माण
-
कुनकुरी, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा, कबीरधाम और जांजगीर-चांपा में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे
-
संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान
इन घोषणाओं से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
🌄 पर्यटन और अन्य घोषणाएं
-
मैनपाट के पर्यटन विकास के लिए 5 करोड़ रुपये
-
कोर क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर जोर
👉 कुल मिलाकर ‘संकल्प’ बजट में औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बस्तर-सरगुजा के समग्र उत्थान को प्राथमिकता दी गई है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि ये बड़े ऐलान जमीन पर कितनी तेजी से उतरते हैं।

