छत्तीसगढ़

CM Bhupesh Baghel: इस कॉलेज से की है सीएम भूपेश बघेल ने पढ़ाई, 24 को पुराने दोस्तों के साथ मिलकर करेंगे याद ताजा..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 24 मार्च को एक बार फिर से अपने कॉलेज के दिनों को याद करेंगे। कॉलेज के अपने पुराने क्लासरूम में बैठेंगे, बैचमेट्स के संग उनकी मस्ती होगी और अपने कॉलेज के जमाने को याद कर हंसी-ठिठोली करेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायुपर के साइंस कॉलेज से पढ़ाई की है और आगामी 24 मार्च को साइंस कॉलेज अपने 75 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में कॉलेज में हिरक जयंती वर्ष के शुभारंभ का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे, जो कॉलेज के पूर्व छात्र भी हैं। एलुमनी एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे से कार्यक्रम में आने वाले पूर्व छात्रों का पंजीयन शुरू होगा। इसके बाद 10.30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। दोपहर 1 बजे भोजन के बाद 2.30 बजे से पूर्व छात्रों का मिलन एवं स्मरण सत्र समारोह शुरू होगा। इस दौरान पूर्व छात्र कॉलेज के दिनों की अपनी पुरानी यादों को ताजा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button