छत्तीसगढ़

बेटे के बर्थडे पर रची खौफनाक साजिश! युवक को बुलाया घर, कमरे में भेजकर बनाया अश्लील वीडियो… फिर शुरू हुई 1 लाख की ब्लैकमेलिंग

बिलासपुर में महिला पर गंभीर आरोप—बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को फंसाकर वीडियो बनाया, स्क्रीनशॉट भेजकर पैसे नहीं देने पर वायरल करने की धमकी।


बर्थडे पार्टी के बहाने रचा गया जाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने बेटे के बर्थडे का बहाना बनाकर युवक को घर बुलाया और फिर उसे ब्लैकमेल करने की साजिश रच दी।

आरोप है कि महिला ने युवक और उसकी परिचित महिला को एक कमरे में भेज दिया, जहां दोनों के निजी पलों का वीडियो बनाकर बाद में उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा।


कमरे में भेजकर बनाया वीडियो

मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला पीड़ित युवक के पास के ही गांव में रहती है।

बताया जा रहा है कि 1 फरवरी को महिला के बेटे का जन्मदिन था, जिसके बहाने उसने युवक को अपने घर बुलाया। उस समय वहां पहले से ही एक अन्य महिला मौजूद थी, जो युवक की परिचित बताई जा रही है।

शाम को युवक जब घर पहुंचा तो महिला ने दोनों को एक खाली कमरे में भेज दिया। युवक का आरोप है कि उसी दौरान किसी ने दोनों का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया


स्क्रीनशॉट भेजकर मांगे 1 लाख रुपए

कुछ दिनों बाद आरोपी महिला ने युवक के मोबाइल पर उस वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजे और बताया कि उसके पास पूरा वीडियो मौजूद है।

इसके बाद महिला ने युवक से 1 लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने आखिरकार पुलिस का सहारा लिया।


पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित युवक नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) केंवतरा आवासपारा का रहने वाला है और निजी नौकरी करता है।

उसकी शिकायत के आधार पर पचपेड़ी थाने में आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button