छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में धर्मांतरण का बड़ा स्कैंडल, इलाज के बहाने बना दिया ईसाई, दो महिला समेत 6 गिरफ्तार, हिंदू संगठनों का जोरदार हंगामा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के परशुराम नगर में धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद सामने आया। शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी भांजा बहू रितू की तबियत तीन माह पहले खराब हो गई थी। इलाज के लिए वह मायाराम के पास गई थी। बालका का आरोप है कि मायाराम ने रितू को झांसा देकर, उसके ब्रेनवाश के माध्यम से जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला।

बालका ने यह भी आरोप लगाया कि रितू के माध्यम से उन पर भी धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया गया। रितू के पति ने अपनी मामी को जानकारी दी कि उनकी पत्नी को जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए ले जाया गया था। इसके बाद बालका ने मामले की सूचना क्षेत्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मायाराम के घर पहुंचे और वहां रितू के धर्म परिवर्तन की कोशिश को रोक दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मायाराम, किशोर सेनापति, चौधरी बेसरा, आशीषी नाग, सिकंदर सिंह, गायत्री यादव और प्रफुल्ला पन्का के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button