छत्तीसगढ़

भिलाई: फैक्ट्रियों के वेस्ट मटेरियल में लगी भीषण आग, दूर दूर तक नजर आए आग का गुबार, मची अफरातफरी

भिलाई: CG News इस समय प्रदेश में भीषण गर्मी और तेज धूप का दौर चल रहा है। ऐसे में कई आगजनी की घटनाएं सामने आता है। इसी बीच दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां फ़ैक्टरियों के वेस्ट मटेरीयल में भीषण आग लग गई है। आग इतना भयानक था कि धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया और दूर दूर तक आग का गुब्बार नजर आने लगा।

CG News घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना भिलाई 3 का है। जहां फ़ैक्टरियों के वेस्ट मटेरीयल आग लगी है। हालांकि आग इस वजह से लगी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

आग की घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग आग के गोले को देखते ही इधर उधर भागने लगे। हालांकि आग की घटना से किसी भी प्रकार की जनहानी की खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश में फायर ब्रिगेड की टीम जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button