छत्तीसगढ़

बकरा पार्टी में दिल दहला देने वाली मौत! पत्नी ने लगाया हत्या का सनसनीखेज आरोप

रायगढ़ के ग्राम घियारमुड़ा में बकरा खाने के बाद ग्रामीण की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़। ग्राम घियारमुड़ा में 21 सितंबर को आयोजित बकरा पार्टी अब एक संदिग्ध और सनसनीखेज मौत में बदल गई। मृतक सनतराम मांझी की मौत के पीछे उनकी पत्नी और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

घटना के अनुसार, बकरा पार्टी में सनतराम मांझी समेत कई ग्रामीण शामिल थे। अगले दिन सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि पार्टी के दौरान सनतराम की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ग्रामीणों ने सनतराम को बकरा खिलाया, शराब पिलाई और फिर हत्या कर दी।

मृतक की पत्नी रामवती मांझी और अन्य परिजन मंगलवार (30 सितंबर) को एसपी ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि मेहत्तर राउत, राजकुमार यादव, उदल साय मांझी, मिलन सारथी, दरसराम मांझी और नरेन्द्र यादव ने पार्टी में सनतराम मांझी को शराब पिलाई और बकरा खाने के दौरान हत्या की।

परिजनों के मुताबिक, रात लगभग 9-10 बजे उन्हें यह सूचना दी गई कि सनतराम की अचानक मौत हो गई। जब मृतक के बेटे और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, तो देखा कि उसके मुंह से खून निकल चुका था। घटना के बाद रातभर परिजन शव के पास रहे और सुबह गांव के अन्य लोगों को सूचना देकर परिजनों को गुमराह किया गया। आरोप है कि बिना पुलिस को खबर किए और पोस्टमॉर्टम की जल्दीबाजी में शव का दाह संस्कार कर दिया गया।

लैलूंगा थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस अब जांच में जुटी हुई है और सत्यता पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button