देश

“नए साल की शुरुआत पर PM मोदी का बड़ा संदेश… क्या बदलने वाला है देश का भविष्य?”

नवरात्र से नववर्ष तक शुभकामनाओं की बौछार, लेकिन संदेश में छिपा है खास संकेत!

देशभर में नवरात्र और हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उनका संदेश सिर्फ बधाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसमें नई ऊर्जा, संकल्प और भविष्य को लेकर खास संकेत भी नजर आए।

प्रधानमंत्री ने नव संवत्सर, नवरात्रिगुड़ी पड़वाउगादिचेटी चंडनवरेह और साजिबू चेराओबा जैसे विभिन्न पर्वों के अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ये सभी त्योहार नए साल के आगमन के प्रतीक हैं और अपने साथ नवचेतना, आशा और नई संभावनाएं लेकर आते हैं।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नव संवत्सर यानी हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) देशवासियों के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा की भावना को मजबूत करे, जिससे राष्ट्र निर्माण को नई गति मिल सके।

नवरात्रि के अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि यह शक्ति की आराधना का पावन पर्व है, जो सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री का उल्लेख करते हुए देशवासियों के जीवन में संयम, शांति और सकारात्मक ऊर्जा की कामना की।

प्रधानमंत्री ने मराठी समुदाय के पर्व गुड़ी पड़वा, दक्षिण भारत में मनाए जाने वाले उगादि, सिंधी समाज के चेटी चंड, कश्मीरी पंडितों के नवरेह और मणिपुर के साजिबू चेराओबा जैसे सभी पारंपरिक नववर्ष पर्वों को भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक बताया।

उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि यह नववर्ष सभी के लिए खुशियां, सफलता और बेहतर स्वास्थ्य लेकर आए और लोगों को अपने लक्ष्य हासिल करने तथा समाज और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करे।

Related Articles

Back to top button