छत्तीसगढ़
सीएम हाउस में खास मुलाकात! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सोमवार को एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने शॉल और प्रतीक चिन्ह ‘नंदी’ भेंट कर हरिवंश का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा भी मौजूद रहे। सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस भेंट को राज्य के सांस्कृतिक और साहित्यिक परिवेश से जोड़कर देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश आज पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर उनके संबोधन को लेकर साहित्य और बौद्धिक जगत में खास उत्साह देखा जा रहा है।
