छत्तीसगढ़

बस्तर में होगी ‘आप’ की जनसभा : 16 सितंबर को आएंगे केजरीवाल और भगवंत मान, प्रदेश की जनता को देंगे 10वीं गारंटी

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी भी एक्शन मोड पर है. रायपुर के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान 16 सितंबर को बस्तर आ रहे हैं. यहां जनसभा में केजरीवाल प्रदेश की जनता को 10वीं गारंटी देंगे.

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा, बस्तर के कार्यकर्ता लंबे अरसे से इस दिन का इंतजार कर रहे थे. केजरीवाल और भगवंत मान जगदलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button