छत्तीसगढ़

अभनपुर: सचिव जी नशे में टून्न होकर पंचायत के सामने जुआ खेलते आए नजर, कहा- निलंबित करवा दो मैं चले जाउंगा

अभनपुर: Sachiv Ji Viral Video सरकार की लगातार सख्ती के बाद भी सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों की लगातार लापरवाही सामने आती रही है। रिश्वत मांगना, शराब पीकर ड्यूटी करना तो जैसे आम बात हो गई है। ऐसे में आए दिन सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अभनपुर से सामने आया है, जहां पंचायत सचिव शराब के नशे में धुत होकर पंचायत कार्यालय के सामने ही जुआ खेलते नजर आए हैं। पंचायत सचिव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sachiv Ji Viral Video मिली जानकारी के अनुसार मामला शराबी-जुआरी पंचायत सचिव का ये मामला अभनपुर जनपद के उमरपोटी गांव का है, जहां पदस्थ पंचायत सचिव आए दिन शराब के नशे में टून्न होकर ड्यूटी करने पहुंचते हैं। बताया गया कि शराब के नशे में आकर वो जुआ खेलकर लौट जाते हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने मामले में संज्ञान लिया और नोटिस जारी कर जांच करवाने की बात कही।

वायरल वीडियो की जांच के बाद जिला पंचायत सीईओ ने वीडियो को सही ठहराया है। वहीं, ग्रामीणों की मानें तो पहले भी सचिव के खिलाफ शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। हैरानी की बात तो ये है कि वीडियो वायरल होने के बाद सचिव ने सीना चौड़ा करके कहा कि मुझे निलंबित कर दो मैं यहां से चला जाऊंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button