छत्तीसगढ़

रायुपर: फर्म का पैसा ग्राहकों से लेकर फर्म में जमा न कर लाखों रूपयों का अमानत में खयानत करने वाला आरोपी पुरूषोत्तम निर्मलकर गिरफ्तार

 

विवरण – प्रार्थी रितेश मूंदड़ा ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत विवेकानंद आश्रम के सामने फर्म मेसर्स च्वाईस हालीडेज का संचालक है, जिसका कार्य एयर टिकिट बुकिंग करना है। प्रार्थी ने अपनी फर्म में टिकट बुकिंग कार्य हेतु दो कर्मचारी फागूलाल पटेल तथा पुरुषोत्तम निर्मलकर को रखा था, जिसमें फागूलाल पटेल का कार्य टिकट बुकिंग तथा पुरूषोत्तम निर्मलकर के द्वारा विभिन्न ग्राहकों के घर/कार्यालय से टिकट बुकिंग के पैसे का भुगतान प्राप्त करना था। ग्राहकों से प्राप्त रकम का हिसाब-किताब फागूलाल पटेल रखता था एवं समय-समय पर प्राप्त राशि आफिस में जमा करता था। प्रार्थी द्वारा विगत दो-तीन माह के फर्म के लेखा को चेक करने पर उसमें विभिन्न ग्राहकों की लंबी देनदारियां पाई गई जिस पर प्रार्थी द्वारा उनसे देयकों के भुगतान के लिये संपर्क किया गया जिस पर उनके द्वारा देयको का भुगतान पुरूषोत्तम निर्मलकर को करना बताया गया किन्तु परूषोत्तम निर्मलकर द्वारा देयकों को प्रार्थी के कार्यालय में जमा नही कराया गया।

जिसके बाद प्रार्थी द्वारा कार्यालय का लेखा की जांच की गई तो उसमें ऐसे कई प्रकरणों के संबंध में प्रार्थी को जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर प्रार्थी द्वारा फागूलाल पटेल एवं पुरूषोत्तम निर्मलकर से पूछताछ की गई जिसपर उनके द्वारा उत्तर न देकर एवं गोलमोल जवाब देने लगे। इस प्रकार दोनो फागूलाल पटेल एवं पुरुषोत्तम निर्मलकर के द्वारा मिलकर आपसी सांठ-गांठ कर प्रार्थी के फर्म के ग्राहको से दिनांक 01.11.2022 से 25.03.2023 तक प्राप्त हुई राशि 12,71,350/- रूपये को गबन कर अमानत में खयानत किया गया है। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 131/23 धारा 408, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा घटना तथा आरोपियों के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी पुरूषोत्तम निर्मलकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित नगदी रकम 1000 ₹ जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

प्रकरण में संलिप्त आरोपी फागूलाल पटेल फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी- पुरूषोत्तम निर्मलकर पिता मनोहरलाल निर्मलकर उम्र 35 साल निवासी पहंदा थाना अम्लेश्वर जिला दुर्ग।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button