देश

Adani Bribery Case: बड़ी खबर! गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर को SEC ने भेजा नोटिस, 21 दिनों के अंदर मांगा जवाब

Adani Bribery Case: बड़ी खबर! गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर को SEC ने भेजा नोटिस, 21 दिनों के अंदर मांगा जवाब

Adani Bribery Case News: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन और संस्थापक गौतम अदाणी वह उनके भतीजे सागर को अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) ने उन पर लगे आरोपों पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए नोटिस भेजा है।

अदाणी और उनके भतीजे पर अनुकूल सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर (2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने में शामिल होने का आरोप है।

21 दिनों के अंदर मांगा जवाब

अडानी के अहमदाबाद में शांतिवन फार्म निवास और उनके भतीजे सागर के उसी शहर में बोदकदेव निवास पर 21 दिनों के अंदर एसईसी को जवाब देने के लिए सम्मन भेजा गया है।

न्यूयॉर्क ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के माध्यम से 21 नवंबर को भेजे गए नोटिस में कहा गया है, “इस समन की आप तक तामील के 21 दिनों के भीतर (जिस दिन आपको यह समन मिला, उसे छोड़कर)…आपको वादी (एसईसी) को संलग्न शिकायत का उत्तर या संघीय सिविल प्रक्रिया नियम 12 के अंतर्गत एक प्रस्ताव तामील कराना होगा।”

न्यूयॉर्क की अदालत में शुरू हुआ मुकदमा

इसमें कहा गया है, “यदि आप जवाब देने में विफल रहते हैं, तो शिकायत में मांगी गई राहत के लिए आपके खिलाफ डिफ़ॉल्ट रूप से निर्णय दर्ज किया जाएगा। आपको अपना जवाब या प्रस्ताव भी अदालत में दाखिल करना होगा।”

इसके अलावा ये भी कहा गया है कि आपको अपना जवाब या प्रस्ताव भी अदालत में दाखिल करना होगा। गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर सहित सात अन्य प्रतिवादी, जो समूह की नवीकरणीय ऊर्जा इकाई अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में निदेशक हैं, लेकिन बुधवार को न्यूयॉर्क की एक अदालत में मुकदमा शुरू हुआ है।

इसके मुताबिक, इन लोगों ने अनुकूल सौर ऊर्जा आपूर्ति अनुबंध पाने के लिए लगभग 2020 और 2024 के बीच भारतीय सरकारी अधिकारियों को लगभग 26.5 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने पर सहमति जताई थी। वहीं, अडानी समूह की बात करें तो उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह सभी संभव कानूनी संसाधनों की तलाश करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button