छत्तीसगढ़

बस से टक्कर के बाद हाइवा पुल से गिरा, ड्राइवर की मौत, क्लीनर गंभीर रूप से घायल

जशपुर में सड़क हादसे ने मचाई अफरा-तफरी, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

जशपुर। जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीनदी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार हाइवा और बस की आमने-सामने टक्कर के बाद हाइवा पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में हाइवा का चालक मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुनकुरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गैस कटर की मदद से हाइवा के केबिन को काटकर चालक और क्लीनर को बाहर निकाला। चालक की मौत स्थल पर ही हो चुकी थी, जबकि गंभीर घायल क्लीनर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button