
रायगढ़ टॉप न्यूज 5 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा रायगढ़ में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल हुए और जनता से महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान और सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयश्री दिलाने का आग्रह किया। रोड शो के बाद वे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना हुए। सीएम ने रायगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला और श्रीकांत सोमावर को भी अपने साथ हेलीकॉप्टर में बैठाकर रायपुर ले गए। सीएम साय के साथ उनके प्रेस अधिकारी आलोक सिंह रायपुर से रायगढ़ आये थे ।

