छत्तीसगढ़

प्रदेश के 11.74 लाख किसानों को बांटा गया 5250 करोड़ रुपए का कृषि ऋण, CM साय ने दिए योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश

रायपुर: Agricultural loan for Chhattisgarh farmers  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में राज्य के अधिक से अधिक किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 11.74 लाख किसानों को राज्य सहकारी बैंकों के द्वारा 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से 5250 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया गया है।

इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा किसानों को 7300 करोड़ रूपए ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक वितरित कुल राशि लक्ष्य का लगभग 72 प्रतिशत है। किसानों को उनके मांग और रकबे के अनुरूप अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया जा रहा है। जबकि पिछले वर्ष आज की स्थिति में 5 हजार करोड़ रुपए के अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किए गए थे।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को खेती-किसानी की प्रारंभिक जरूरतों को पूरा करने तथा खेती-किसानी में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना प्रारंभ किए गए थे। इसके अलावा किसानों को साहूकारों के चंगुलों से बचाना इसका एक प्रमुख उद्देश्य था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button