बिलासपुर पुलिस: निजात के साथ यूनिसेफ व काउंसिल टू सिक्योर जस्टिस संगठन, अपराध और नशे में लिप्त बच्चों को मुख्यधारा में लाने करेंगे साथ मिलकर काम

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की निजात अभियान बच्चों एवं युवा वर्ग के लोगो को नशे से दूर रहने एवं नशे के दूष्प्रभाव से बचने, नशे के विरूद्ध चलाया जा रहा निजात अभियान चला रही हैं। इस अभियान में अब संयुक्त राष्ट्र की बच्चों के लिए काम करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था, यूनिसेफ एवं काउंसिल टू सिक्योर जस्टिस संगठन साथ सहयोगी बन गए हैं। सभी मिलकर अपराध एवं नशे में लिप्त युवाओं विशेषकर बच्चों को अपराध और नशे की लत से बाहर कर मुख्यधारा में लाने हेतु करेंगे मिल कर काम करेंगे।
एसपी संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राजेन्द्र जायसवाल, राहुल देव शर्मा, ASP संदीप कुमार पटेल, पूजा कुमार, सीडी लहरे एवं जिले के थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में कल शहर के प्रार्थना सभा भवन में यूनिसेफ फॉर एवरी चाईल्ड एवं काउंसिल टू सिक्योर जस्टिस संगठन के द्वारा एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया।
