छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर: अमरजीत भगत के करीबी कांग्रेस नेता ने किया सुसाइड.. अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री, सामने आ रहा इस महिला का नाम

अम्बिकापुर: जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहाँ एक कांग्रेस नेता ने सुसाइड कर लिया है। मृतका का नाम सुरेश अग्रवाल है। सुरेश अग्रवाल छग उपभोक्ता परिषद के सदस्य भी थे। सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत के करीबी भी थे लिहाजा सुरेश अग्रवाल की मौत खबर के बाद वह खुद अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की। उन्होंने बिलखते परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।

इस बारें में बताया गया है कि कल ही सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह के साथ घाटों तक बैठे थे। इसके बाद वह उठकर घर गए और फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार उन्होंने यशोधरा नामक एक महिला को अपनी दूसरी पत्नी के रूप में रखा था। यशोधरा कल सुरेश अग्रवाल के दुकान पहुंची थी। दुकान में में दोनो में जमकर बहस हुई है। पुलिस अब इस कोण से भी मामले की जांच में जुट गई है।

आत्महत्या का यह पूरा मामला अम्बिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। बहरहाल सुरेश अग्रवाल ने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button