छत्तीसगढ़

अंबिकापुर : फांसी के फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव, एक साल पहले हुई थी शादी, जांच कर रही पुलिस के उड़े होश

अंबिकापुर : Newly Married Woman Commits Suicide : पिछले कुछ समय से प्रदेश में विवाहित महिलाओं के आत्महत्या के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के कई इलाकों से आए दिन विवाहित महिलाएं आत्महत्या कर रही है। ऐसा क्यों हो रहा है ये जांच का विषय है, लेकिन हर बार विवाहित युवतियों की मौत के बाद उनके मायके वाले ससुराल वालो पर आरोप लगाते नजर आते हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के अंबिकापुर जिले से भी ऐसी ही एक खबर सामने आई है।

जांच कर रही पुलिस के उड़े होश

यहां, एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की लाश ससुराल में ही लटकते हुए मिली। घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन और गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गए। इस दौरान विवाहिता के परिजनों ने युवती के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना की जांचा कर रही पुलिस टीम के होश उस वक्त उड़ गए जब जांच के दौरान उन्हें मृतका के ससुराल में गांजे का पौधा मिला। गांजे का पौधा मिलने के बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। पुलिस मृतका के ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है। इसी के साथ ही पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button