छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में हो रहे मतदान के बीच श्रीराम मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, प्रभु श्रीराम का किए दर्शन …

रायपुर. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों में वोटिंग शुरू हो गई. वहीं छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा और जांजगीर-चांपा में वोट डाले जा रहे हैं. सात लोकसभा सीटों में 168 प्रत्याशी मैदान पर हैं. इसी बीच सीएम विष्णुदेव साय श्रीराम मंदिर पहुंचे हैं.
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार छतीसगढ़ की 7 सीटों पर अब तक 13.24 % मतदान हुआ है. अब तक रायपुर में सबसे कम 9.78 % मतदान हुआ है. वहीँ सबसे ज्यादा मतदान रायगढ़ में 18.05 % हुआ है.
कहां कितना हुआ मतदान
बिलासपुर लोकसभा – 10.38 %
दुर्ग लोकसभा – 13.96 %
जांजगीर चम्पा लोकसभा – 12.85 %
कोरबा लोकसभा – 15.54 %
रायगढ़ लोकसभा – 18.05 %
रायपुर लोकसभा – 9.78 %
सरगुजा लोकसभा – 13.80 %



