Amit Shah & JP Nadda Visit in CG Update: अमित शाह और जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा आज, चुनावी रणनीति पर होगी बैठक, देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Today News Live Update 28 september: आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बीजेपी कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक लेंगे। बताया गया है कि अमित शाह प्रत्याशियों के नामों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अलावा तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सुबह 11.15 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12.45 बजे को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे अमित शाह।
दोपहर 12.50 बजे को रायपुर एयरपोर्ट से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 1.00 बजे कुशाभाउ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे अमित शाह।
दोपहर 1.00 बजे से 2.00 बजे तक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लंच करेंगे शाह।
दोपहर 2.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक लेंगे।
शाम 7.00 बजे से 7.30 बजे तक डिनर करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
शाम 7.30 बजे बायरोड से एयरपोर्ट के लिए होंगे रवाना।
शाम 7.40 बजे अमित शाह एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
शाम 7.45 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे अमित शाह।



