बस्तर दशहरा में शामिल होंगे अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री ने न्योता स्वीकार किया
महेश कश्यप ने दिल्ली में अमित शाह को दिया आमंत्रण; 618 साल पुराना बस्तर दशहरा 75 दिनों तक चलेगा, रावण का दहन नहीं बल्कि रथ की परिक्रमा होगी

बस्तर। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें बस्तर दशहरा में शामिल होने का न्योता दिया। इस अवसर पर गृहमंत्री ने भी न्योता स्वीकार किया और कहा कि वे मुरिया दरबार की रस्म में शामिल होने बस्तर जरूर आएंगे।
बस्तर दशहरा का पर्व करीब 618 वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है। यह पर्व लगभग 75 दिनों तक चलता है। खास बात यह है कि इस दशहरा में रावण का दहन नहीं होता, बल्कि रथ की परिक्रमा करवाई जाती है, जो इसे देश-विदेश में प्रसिद्ध बनाती है।
🎉 अन्य आमंत्रित प्रमुख नेता
दशहरा समिति के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री और अन्य सांसदों को भी विशेष न्योता दिया है। आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल हैं:
-
CM विष्णुदेव साय
-
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
-
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
-
अरुण साव
-
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, लक्ष्मी राजवाड़े
-
जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े
-
बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल
-
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, रामू रोहरा



