देश

Annamalai Protest: तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने अर्धनग्न होकर खुद पर बरसाए कोड़े, अन्ना यूनिवर्सिटी रेप मामले में किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

Anna University Rape Case: तमिलनाडु (Tamil Nadu) BJP अध्यक्ष के अन्नामलाई (K. Annamalai) ने अन्ना यूनिवर्सिटी (Anna University) में छात्रा के साथ हुए रेप के मामले काे लेकर राज्य के DMK सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है. के अन्नामलाई ने 48 घंटे की उपवास रखकर अर्द्धनग्न होकर अपने आवास के सामने खुद को कोड़े मारने लगे. अन्नामलाई ने कोयंबटूर (Coimbatore) में अपने आवास के बाहर खुद को कोड़े मारकर पुलिस और राज्य सरकार की उदासीनता पर विरोध जताया.

 

 

तमिलनाडु में अन्ना विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीड़न का मामले पर बीजेपी ने राज्य की डीएमके सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. अब इस मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी ने डीएमके पर आरोप लगाए है कि आरोपी डीएमके नेता है. उसका सीएम व अन्य नेताओं के साथ फोटो भी है. वहीं पुलिस पर भी बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने डीएमके के दबाव में संरक्षण देने का आरोप लगाया है.

भाजपा तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आरोपी की द्रमुक नेताओं के साथ तस्वीरें दिखाते हुए आरोप लगाया कि आरोपी सत्तारूढ़ पार्टी की छात्र शाखा का पदाधिकारी है. उन्होंने दावा किया कि आरोपी ने पार्टी से जुड़े होने के कारण अपराध को अंजाम दिया और पुलिस ने इस पर कार्रवाई नहीं की.

गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर राज्य सरकार को कानून व्यवस्था को लेकर जमकर घेरा. उन्होंंने प्रेस वार्ता के दौरान अपने जूते निकाल दिए और कहा कि जब तक राज्य से डीएमके की सरकार को उखाड़ नहीं फेकेंगे तब तक वह जूते चप्पल नहीं पहनेंगे और नंगे पैर ही रहेंगे साथ हीं राज्य की कानून व्यवस्था के खिलाफ 48 घंटो का उपवास रखेंगे. उपवास के दौरान वह भगवान मुरूगन स्वामी के सभी धामों की यात्रा करेंगे और इसकी शुरूआत में वह खुद को 6 कोड़े मारकर करेंगे. इसके बाद शुक्रवार को के अन्नामलाई ने कोयंबटूर में अपने आवास के बाहर खुद को कोड़े मारकर पुलिस और राज्य सरकार की उदासीनता पर विरोध जताया.

तमिलनाडु में इस मामले पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. यह मुद्दा केवल कानून-व्यवस्था का ही नहीं बल्कि राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील हो गया है. भाजपा ने इसे द्रमुक सरकार के खिलाफ बड़े विरोध का आधार बनाया है. वहीं द्रमुक ने भाजपा के आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि विपक्ष इसे राजनीतिक लाभ के लिए उछाल रहा है.

कई सीनियर नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

वहीं इस मामले में विरोध कर रहे अन्नाद्रमुक के सीनियर नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि यौन अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार और पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है. सुंदरराजन ने जोर देकर कहा कि उन्हें विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है और सरकार को ऐसे मामलों पर सख्त कदम उठाने चाहिए.

Related Articles

Back to top button