देश

क्या अब दोपहिया वाहनों को भी देना होगा Toll Tax? कुछ मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई वायरल, अब नितिन गडकरी ने खुद बताई इसकी सच्चाई

Nitin Gadkari On Toll Tax Over Two wheelers: कुछ मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया पर दोपहिया वाहनों से भी टोल टैक्स वसूलने की खबरें प्रसारित हो रही है। इन खबरों और पोस्ट में मोदी सरकार द्वारा अब दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने का दावा किया जा रहा है। इन खबरों में दावा किया जा रहा है कि 14 जुलाई से राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highways) पर चलने वाले दोपहिया वाहनों से भी टोल टैक्स वसूलेंगे जाएंगे। इस दावे की सच्चाई अब खुद भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताई है।

सोशल मीडिय़ा एक्स पर नितिन गडकरी ने लिखा कि- कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।

आपकों बता दें कि कई मीडिया संस्थानों ने दावा किया है कि मोदी सरकार अब ष्ट्रीय राजमार्ग (NHAI) पर चलवे वाले दोपहिया वाहनों से भी टोल टैक्स लेगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोपहिया वाहनों को जब आप खरीदते हैं तो उसी दौरान टोल टैक्स को वसूल लिया जाता है। ऐसे में जब दोपहिया वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा से गुरजरते हैं तो उनसे टोल टैक्स नहीं लिया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार पहिया या उससे ऊपर के वाहनों से ही टोल टैक्स को वसूला जाता है। नए नियम के मुताबिक, दोपहिया वाहनों को FASTag के माध्यम से टोल का भुगतान करना होगा। जो नियम का उल्लंघन करता है उसे 2 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर देना होगा।

15 अगस्त से 3 हजार रुपये का पास

बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल में टोल को लेकर एक नई योजना का ऐलान किया था। उन्होंने फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास योजना की घोषणा की थी। 15 अगस्त से इस योजना की शुरुआत होगी। ये पास 3000 रुपये का है और 200 यात्राएं की जा सकती है। यह योजना अभी सिर्फ NHAI और NE के टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा। स्टेट हाइवे के अंतर्गत आने वाले टोल बूथ पर यह पास नहीं चलेगा।

Related Articles

Back to top button